National

सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, कोई नुकसान नहीं

श्रीनगर : श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकियों ने सी.आर.पी.एफ. कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में जवानों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। हमले के तुरंत बाद आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरांबदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार शुक्र वार सुबह आतंकियों ने नूरबाग इलाके में सी.आर.पी.एफ. कैंप के बाहर जवानों के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। जवानों को निशाना बनाकर फैंका गया ग्रेनेड बंकर से कुछ दूर एक जोरदार धमाके के साथ सड़क पर गिरा। सी.आर.पी.एफ. के जवान बाल-बाल बचे, लेकिन सड़क पर घूम रहे एक आवारे कुत्ते की मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button