दुद्धी में आस्था का महाकुंभ: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, पूरी रात गूंजते रहे छठी मैया के गीत
दुद्धी, सोनभद्र में चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ। शिवाजी तालाब सहित क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की। जेबीएस और नगर पंचायत ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। रामलीला कमेटी, स्वर्णकार संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने घाटों की सजावट, देवी जागरण और प्रसाद वितरण में विशेष सहयोग दिया।
दुद्धी,सोनभद्र: छठ पूजा की चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का त्यौहार सोमवार की प्रातः उगते सूर्य को अर्ध्य देकर,लोक मंगल की कामना के साथ सम्पन्न हुई। रविवार की शाम से ही क्षेत्र की सभी सरोवर-तालाब एवं नदियों के घाट पर ब्रतधारी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोवांछित फल प्रदान करने वाले इस महापर्व पर श्रद्धालुओं ने रविवार की शाम डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया और पूरी रात जागरण कर छठ मैया की सुरीली गीतों से घाटों को गुलजार रखा।कुछ श्रद्धालु महिलाएं अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए कड़कड़ाती ठंड में सरोवर में खड़े होकर,चार से पांच घंटे तक भगवान भाष्कर की आराधना में लीन एवं ध्यानमग्न रहीं।
सोमवार की प्रातः सूर्योदय होते ही घाटों पर एक बार फिर श्रद्धालुओं द्वारा आराध्य देव को अर्ध्य देने का सिलसिला शुरू हुआ,जो घंटो चला।इस दौरान ब्रतधारियों को पुत्र,पति, ब्राम्हण आदि परिजनों से दुध का अर्ध्य लेकर,भगवान सूर्य की उपासना की गयी और इसी के साथ महापर्व का समापन हुआ। घाट से निकल रहे ब्रतधारियों द्वारा महाप्रसाद वितरण का दौर चलता रहा।उधर पूरी रात स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विकास जौहरी एवं उनकी युवा टीम की अगुवाई मेंl देवी जागरण का भव्य जन किया गया। जिसमें श्रोता पूरी रात भक्तिरस की गंगा में डुबकी लगाते रहे।
नगर के प्रमुख छठ घाट शिवाजी तालाब पर होने वाली ऐतिहासिक भीड़ का व्यवस्थापन व पूरी जिम्मेदारी जेबीएस की अगुवाई में नगर पंचायत वर्षों से उठाती चली आ रही है। जबकि विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भरपूर सहयोग दिया। जिसमें रामलीला कमेटी,दुर्गा पूजा समिति, रामनगर छठ पूजा सेवा समिति, आदि संगठन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मां काली सेवा समिति, जय हिंद क्लब,स्वर्णकार संघ, जयश्री फाउंडेशन व अखिल भारतीय अग्रहरि समाज द्वारा खीर एवं प्रसाद वितरण तथा विकास क्लब द्वारा घाट की साज सज्जा के फूल-मालाओं में विशेष सहयोग दिया गया।
इसके अलावा क्षेत्र के बीड़र, कनहर, जाबर,रजखड़, खजुरी समेत दर्जनों स्थानों के घाटों पर धूमधाम से छठ मनाया गया।सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाल विश्वनाथ सिंह,कस्बा इंचार्ज संजय सिंह आदि ने संभाल रखी थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में एएसपी ऋषभ रूनवाल,सी ओ विनय प्रभाकर साहनी,एसडीएम/ईओ आकांक्षा गौतम आपने अधीनस्थों के साथ घाटों पर चक्रमण कर पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये रहे। उधर जेबीएस, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों संग कई बुद्धिजीवी माँ गंगा आरती में शामिल हुए और दर्शन पूजन किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, जेबीएस संरक्षक रामलोचन तिवारी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, पंकज कुमार बुल्लू, सूरजदेव सेठ,धीरेंद्र सिंह,कृपाशंकर, भोलू जायसवाल, पवन सिंह, सुमित सोनी,आमेश अग्रहरि, सुमित जयसवाल, पंकज अग्रहरी, करन चंद्रवशी समेत सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। कंट्रोल रूम का संचालन रामपाल जौहरी,सुनील जयसवाल, आलोक कुमार अग्रहरि व अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
गोशालाओं से किसानों को होगा सीधा फायदा, चारा देंगे किसान, बदले में मिलेगी जैविक खाद



