UP Live

टैक्स जमा करने का एक और मौका, यूपी में OTS योजना की समयसीमा बढ़ी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नगरीय निकायों की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। अब 14 दिसंबर 2026 तक आवेदन और 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित धनराशि जमा की जा सकेगी। योजना में गृहकर, जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर लाभ मिलेगा। दूसरी ओर, जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना अभियान चलेगा। नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार और आवास का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। नागरिकों की मांग और योजना के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए शासन ने आवेदन एवं धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गृहकर के साथ जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा लाभ

योगी सरकार के इस फैसले से उन भवन स्वामियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपने बकाया करों का भुगतान नहीं कर सके थे। योजना का लाभ नगर निगमों के गृहकर के साथ जलकल विभाग के बकाया जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा।

आवेदन और धनराशि जमा करने की नई समयसीमा

शासन के नए आदेश के अनुसार, पहले ओटीएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 दिसंबर कर दिया गया है। इसी तरह, निर्धारित धनराशि जमा करने और आवेदनों के अंतिम निस्तारण की समयसीमा भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से भवन स्वामियों को बकाया करों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा और नगर निगम तथा जलकल विभाग के राजस्व संग्रह में भी मदद मिलेगी।

16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना का अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण

जनगणना-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार (16 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओ.पी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार समेत अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।

देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। इस पर सबसे पहले भाषा का चयन और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: ‘इस घाट पर न कोई छोटा है, न बड़ा, सभी बराबर हैं’

Related Articles

Back to top button