State

भू-अधिग्रहण को लेकर जमकर बवाल : पुलिस कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने फूंके वाहन

बक्सर । बिहार में भू-अधिग्रहण को लेकर पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने जमकर बवाल मचाया। किसानों ने कई गाड़ियों को आग लगा दी, वहीं पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।

दरअसल बक्सर जिले के चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसान उग्र हो गए हैं। पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। नाराज किसानों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा किसानों ने पुलिस पर भी हमला किया है। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार किसान चौसा के पास बन रहे थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी जलापूर्ति पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मसले पर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध में किसानों ने निर्माणाधीन बिजलीघर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था। इसका तब तो प्रशासन ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन रात होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रभावित गांवों में पहुंच गया। इस दौरान कई किसानों के घर में घुसकर पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की।

किसानों की पिटाई के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। किसानों का दावा है कि पुलिस आधी रात के बाद बनारपुर और अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के घर पहुंची। इस दौरान पुलिसवालों ने जबरदस्ती घरों में दाखिल होकर किसानों की पिटाई की। दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button