CrimeState

दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा, “ बनिहाल के चेकनरवा चोपन पोरा इलाके में एक परिवार के चार लोगों के शव उनके घर के अंदर पाए गए ।

परिवार ठंड से बचने के लिए कोल हीटर चला रहा था।”मृतकों की पहचान अब्दुल राशिद की पत्नी नूर जहान (35 वर्ष) और उनके बच्चों जफर अहमद (12 वर्ष), शाहीजा बानो (8 वर्ष) और आसिया बानो (5 वर्ष) के रूप में की गई है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।(वार्ता)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button