NationalState

अवैध बालू लदे नाव पर एलपीजी सिलेंडर फटने से चार मजदूरों की मौत

पटना । राजधानी पटना के दानापुर में मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियारा में गंगा घाट पर अवैध बालू खनन में लगी एक नाव में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

रामपुर तोफिर के मुखिया पुत्र संजय सिंह के अनुसार नाव में 20 लोग सवार थे। उन्होंने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर पतीला घाट के पास नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया, जिसमें चार मजदूरों की झुलसने से मौत हो गयी। नाव पर 20 लोग सवार थे। डर से नाविक मृतकों को लेकर नदी में भाग गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मनेर पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नाव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है। इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था।बताया जाता है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे। नाव पर डीजल भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button