
नवादा ।नहाए-खाए के साथ ही मंगलवार से लोक आस्था मा महापर्व चैती छठ का अनुष्ठान शुरू हो गया है।इस मौके पर छठ व्रतियों ने पवित्र सरोवर व तालाबों में स्नान कर पुण्य संयत का प्रसाद तैयार कर वितरण कराया।नवादा जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर शोभ मंदिर तालाब ,सूरज मंदिर ,सूरज घाट न्यू एरिया ,सूर्य मंदिर मोती बीघा सूर्य मंदिर घाट के निकट सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने स्नान कर पुरानी संयत की शुरुआत कराई ।कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही पवित्रतम छठ का चतुर दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह से ही सब्जी बाजारों में कद्दू की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी थी ।
कद्दू के की कीमत 100 से 150 रुपये किलो तक चली गई। क्योंकि हर छठ व्रतियों के द्वारा नहाए खाए के बाद प्रसाद के तौर पर चावल दाल कद्दू की सब्जी बनाई जाती है ।कद्दू की मांग बड़े पैमाने पर होने के कारण ही किमतो मैं काफी उछाल रहा ।वहीं जिला प्रशासन ने नवादा के सूर्य मंदिर घाट ,शिव मंदिर तालाब, न्यू एरिया सूर्य मंदिर ,मोती विघा मंदिर सहित विभिन्न छठ घाटों पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं ।इन स्थानों पर पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है। सदर प्रखंड के सिसवा गांव में भी सोच मंदिर तालाब के निकट छठ व्रतियों ने आसमान कर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन ने भी सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि शांतिपूर्ण तरीके से छठ व्रत की का समापन कराया जा सके।(हि.स.)



