State

माफिया मुख़्तार अंसारी के ख़िलाफ़ पूर्व विधायक अजय राय ने दी गवाही

गाज़ीपुर की एमपी एमएलए, अदालत में पूर्व विधायक ने अदालती प्रक्रिया पूरी की

मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय राय ने गाजीपुर की एमपी एमएलए अदालत में गवाही दी। पूर्व मंत्री ने अदालत के प्रक्रिया में सहभाग किया। अदालत में जाने के पहले अजय राय लहुराबीर महामंडलनगर वाराणसी स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 के गैंगेस्टर एक्ट के एक मुकदमें के मामले में न्यायालय में पेश हुए। वहीं, बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी वर्चुअल हुई। गाजीपुर की सदर कोतवाली में 1996 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि गैंगेस्टर ऐक्ट में मुख्तार अंसारी के खिलाफ उनकी गवाही थी। इस मामले में उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सत्य की विजय होगी और असत्य की पराजय। निश्चित रूप से सत्य और असत्य की इस लड़ाई में असत्य अर्थात मुख़्तार अंसारी को सजा होगी। अदालत ने इस मामले में ज़िरह की अगली तारीख 25 मई मुकर्रर की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट व भारतीय न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। कोर्ट जो भी निर्णय करेगा, उसे हम स्वीकार करेंगे ।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button