Politics

पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह भाजपा में शामिल हुए

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजिंदर सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र शेखावत ने राजिंदर सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जल्दी ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने चौधरी संतोख सिंिह की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि अकाली दल-बसपा, आप और भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

श्री शेखावत ने कहा कि भारत विरोधी या देश को बांटने की कोशिश करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने वायदे पूरे करने में पूरी तरह से फेल हो गई। सारी पार्टियां मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में लगी हैं।इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सांसद एवं गायक हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश समेत कई नेता मौजूद रहे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button