State

कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी में ओखला के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे पुलिस अधिकारी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। दरअसल वे बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहे थे।इस दौरान पुलिस अधिकारी ने उनसे चुनाव की अनुमति के बारे में पूछा तो उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस ने शाहीन बाग थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि शाहीन बाग थाना क्षेत्र इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि 20, 30 लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठे थे। इन्हें कांग्रेस एमसीडी कैंडिडेट अरीबा खान के पिता आसिफ मोहम्मद खान लोगों को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसआई अक्षय मौके पर पहुंचे और चुनाव आयोग की परमिशन के बारे पूछा जिसपर उन्होंने एसआई से बदतमीजी की और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।इस दौरान वहां खड़़े लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। एसआई अक्षय की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 353 में मामला दर्ज कर पूर्व विधायक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया है। उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आसिफ मोहम्मद खान ने पुलिस अधिकारी के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें धक्का दिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के द्वारा जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। अब यह वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button