
नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कहा कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।
रेड्डी ने कहा कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे।कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं। आज वह बड़ी छलांग लगाते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे क्योंकि एक विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है। आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए यह एक बड़ा बढ़ावा होगा।(वीएनएस )
Former CM of Andhra Pradesh, Shri Kiran Kumar Reddy joins BJP at Party Headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/3XhDcVIHB2
— BJP (@BJP4India) April 7, 2023



