State

बिहार के रोहतास जिले में पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

रोहतास । बिहार के रोहतास जिले में करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दो गांवों में पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सभी को पेट एवं कमर में असहनीय दर्द एवं आंख की रोशनी जाने जैसी बीमारी की शिकायत थी।

मरने वालों में बड़की खरारी निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र धनंजय सिंह, सुदर्शन यादव के पुत्र संजय यादव, अर्जुन पासवान के पुत्र बुद्धू पासवान एवं चंदन पासवान हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सभी की मौत दो दिनों के अंतराल में हुई है। इलाजरत युवक की पहचान अर्जुन पासवान के पुत्र साजन पासवान के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने मौत का कारण शराब सेवन बताया है। हालांकि, मृतकों के परिजनों ने शराब सेवन से इंकार किया है। मृतकों में चार लोगों का उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि एक युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। दो मृतक भाइयों बुद्धू पासवान और चंदन पासवान के पिता अर्जुन पासवान ने बताया कि उनके बेटों की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। उन्होंने शराब सेवन की बात को सिरे से खारिज कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button