CrimeState

बारातियों से भरी कार नदी में गिरी, पांच की मौत, दो घायल

औरंगाबाद 15 मई । बिहार झारखंड की सीमा पर अवस्थित कररबर नदी में बारातियों से भरी कार पलट गई।इस घटना में पांच बारातियों की मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए।सभी मृतक 18 से 19 वर्ष के युवक बताए गए हैं। वे झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। औरंगाबाद के एस डी पी ओ गौतम शरण ओमी ने इस खबर की पुष्टि की है।

मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार ,उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। घायलों में गुंजन कुमार और मुकेश कुमार शामिल है।

बारात झारखंड प्रदेश के छतरपुर से नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई हुई थी। शादी के पश्चात कार सवार सात बाराती वापस घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर कररवार नदी में जा गिरी। दुर्घटना रविवार के अहले सुबह की बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र की है। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button