State

सीएनजी पम्प में लगी भयंकर आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

मथुरा । थाना कोसीकलां की पुलिस चौकी कोटवन क्षेत्र के आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित औद्योगिक एरिया में गेल कम्पनी के सीएनजी पेट्रोल पम्प के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।दमकल विभाग के अनुसार समय से दमकल के पहुंचने से हादसे को विकराल रूप नहीं मिल सका, फिलहाल कोई जनहानि हुई है। करीब डेढ़ दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

थाना कोसीकलां की पुलिस चौकी कोटवन क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गेल कंपनी के सीएनजी पंप के पीछे बने गोदाम में मंगलवार करीब साढ़े दस बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना से पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस कर्मचारियों एवं कोटवन पुलिस चौकी को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी एवं कोटवन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया कभी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान सूचना के बाद वेकमेट कंपनी की फायर बिग्रेड सहित फायर कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के कर्मचारियों एवं वैकमेट कंपनी के फायर कर्मचारियों ने जैसे तैसे स्थानीय लोगों के सहयोग से भीषण आग पर काबू पाया जा सका।

सीएनजी पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के अनुसार डिपो में करीब करोड़ों रुपये की कीमती पाइप रखी हुई थी जोकि आग लगने से राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी जसराम ने बताया कि सीएनजी पंप के गोदाम में प्लास्टिक के पाइप थे। प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग तेज हो गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button