State

हाई काेर्ट से मुआवजे की गुहार लगाने वाले किसान ने की आत्महत्या

केरल के पठानमथिट्टा जिले में तिरुवल्ला के निकट निरानाम में फसलों को हुए नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग को लेकर केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला है।सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय राजीव ने कर्ज चुकाने में असमर्थ रहने के कारण रविवार शाम को आत्महत्या कर ली।

उनके शव को पोस्टमॉर्टम के तिरुवल्ला तालुक अस्पताल ले जाया गया है।राजीव ने कई अन्य किसानों की तरह ने बैंक ऋण और कुछ स्व-सहायता समूहों से भी ऋण ले रखा था। वह 10 एकड़ पट्टे की जमीन पर खेती करता था। राजीव ने कुछ किसानों के साथ उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर कर फसल के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button