Politics

आपातकाल संविधान के दायरे में लगाया गया था : प्रमोद तिवारी

मोदी ने नेहरू के बारे कुछ अच्छे शब्द बोले, सुनकर अच्छा लगा : दानिश

नयी दिल्ली : कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने आज राज्यसभा में कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संविधान के दायरे में आपातकाल लगाया गया था।श्री तिवारी ने संसद के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान कहा कि आपातकाल संविधान के दायरे में लगाया गया था लेकिन अभी जो अधोषित आपातकाल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी गोवा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सरकारों को गिरा दिया जा रहा है जो अघोषित आपातकाल है। (वार्ता)

मोदी ने नेहरू के बारे कुछ अच्छे शब्द बोले, सुनकर अच्छा लगा : दानिश 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सोमवार को पहली बार प्रधानमंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे कुछ अच्छे शब्द बोले जो सुनकर अच्छा लगा।अमरोहा से लोकसभा सांसद अली ने संसद भवन परिसर में कहा कि आज अच्छा लगा नौ साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित नेहरू के बारे में कुछ अच्छे शब्द बोले जो देश पिछले नौ साल से सुनना चाहता था। देश के लोकतंत्र की बुनियाद देश के पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रखा गया इसीलिए हमारा लोकतंत्र सफल हुआ।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पुराने संसद भवन में आखिरी संबोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मिडनाइट स्पीच को याद किया और कहा कि इसी सदन में उनके भाषण की गूंज हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।

महिला सशक्तिकरण के विरोधी हैं मोदी : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं के सशक्तिकरण का विरोधी बताते हुए सवाल किया है कि मोदी सरकार को सत्ता में आए नौ साल से अधिक हो गया है लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला है।श्री गांधी ने ट्वीट किया “प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण के विरोधी क्यों हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें पुराने संसद भवन के चित्र के साथ लिखा है “नौ साल से ज्यादा की मोदी सरकार और विधेयक अब तक प्रतीक्षित है।”कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर कहा “आधी आबादी को पूरा हक। कांग्रेस महिलाओं की सार्थक भागीदारी और साझी जिम्मेदारी का महत्व समझती है इसलिए कांग्रेस के लिए महिला सशक्तिकरण महज कोई चुनावी शब्द नहीं, एक दृढ़ निश्चय रहा है।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button