NationalPolitics

चुनाव आयोग : NCP, CPI, TMC क्षेत्रीय पार्टी, आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने कई पार्टियों की ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा वापस ले लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। आप की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया।

आयोग की ओर से जारी आदेश में उत्तर प्रदेश में आरएलडी, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को राज्य पार्टी का दर्जा भी रद्द कर दिया। आयोग ने कहा कि आप को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित किया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button