National

ईडी ने आप सांसद सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। करीबन 11 घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आप सांसद की दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का नाम था। बुधवार को सुबह 6.30 बजे ईडी आप सांसद के घर पहुंच गई थी। लोकल थाना पुलिस से भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई। शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था। उस पैसे का इस्तेमाल उस दौरान आने वालों विधानसभा चुनावों में किया जाना था।

इस मामले में हुई थी इतनी गिरफ्तारी

खास बात है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कथित घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। संजय सिंह शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार होने वाले 13 व्यक्ति हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया था।(वीएनएस)

संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल गैर कानूनी : केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है।श्री केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा “संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है। यह मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।”ग़ौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button