State

दिनबंधु मद्धेशिया बने भारतीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष

कुशीनगर । भारतीय वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश ने अपने विस्तार क्रम मे कुशीनगर के समाजसेवी, वैश्य समाज के प्रति हमेशा भावनात्मक लगाव, सभी समाज के लोगो के प्रति निष्ठा, सहयोग, प्रेम को देखते हुए अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दीनबंधु मद्धेशिया को अपने संगठन भारतीय वैश्य महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके मनोनयन पर कुशीनगर के वैश्य समाज के लोगो मे खुशी की लहर एवं प्रसंन्नता ब्यक्त कि है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र.प्रभारी रूपेश मित्तल ने दीनबंधु मद्धेशिया के मनोनयन पर बधाई देते हुए वैश्य समाज को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाने को निर्देश दिए।
अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा कुशीनगर के पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष पद पर दीनबंधु मद्धेशिया के मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालो मे अंजय कुमार गुप्ता( अजय), नवल किशोर तुलस्यान,श्रवण जायसवाल, केश्वर जायसवाल, भगवान रौनियार, सतीश जायसवाल, शिवाजी गुप्ता, सुरेश कटारूका, गौरीशंकर अग्रवाल, सुनील केडिया, राजेश रौनियार सहित मद्धेशिय समाज के द्वारिका गुप्ता, हीरालाल मद्धेशिया अरूण गुप्ता मनीष गुप्ता चंदन गुप्ता आदि लोगो ने बधाई दी है।
भारतीय वैश्य महासभा के कुशीनगर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर दीनबंधु मद्धेशिया के मनोनयन पर देवरिया जनपद के अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, कृपानिधान मद्धेशिया, भगवानदास मद्धेशिया, दुर्गेश कान्दू, बृजमोहन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, रामप्रवेश मद्धेशिया, सहित मद्धेशिया समाज के पदाधिकारियो ने बधाई संदेश दिया।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button