भोपाल : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि आतंकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के आतंकवादी और उनके परिवार के लोग क्या कह रहे हैं, ये जाकिर नाइक को शांतिदूत बताने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को सुनना चाहिए।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास है इसीलिए तो जेएमबी और एचयूटी जैसे आतंकी संगठनों पर कोई सवाल नहीं उठाते, जबकि भगवा को आतंकवाद और जाकिर नाइक को शांति दूत बताते हैं।उन्होंने कहा कि एचयूटी वाले और उनके परिवार के लोग क्या कह रहे हैं, ये दिग्विजय सिंह को सुनना चाहिए, जो जाकिर नाइक को शांति दूत कहते हैं। (वार्ता)
.@digvijaya_28 जी जो जाकिर नाइक को शान्ति दूत बताते हैं, उनको कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) के आतंकी और उनके परिवार के लोगों की बात पर जवाब देना चाहिए। pic.twitter.com/4jn0slFyHz
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) May 16, 2023



