State

महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा समान नागरिक कानून: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में समान नागरिक कानून शीघ्र लागू किया जाएगा। लेकिन इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ही करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों को खुद समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कहा है। इसलिए सभी राज्यों को इस बाबत कभी न कभी निर्णय लेना ही है। सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा में समान नागरिक संहिता लागू हो चुका है और इसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही, लेकिन इसकी घोषणा करने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button