State

बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठी राज्यसभा में

नयी दिल्ली : बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भगवान बुद्ध या सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य या किसी अन्य महापुरुष के नाम पर रखने की मांग गुरुवार काे राज्यसभा में की गयी।भारतीय जनता पार्टी के शंभु शरण पटेल ने सदन में विशेष उल्लेख के माध्यम से यह मामला उठाते हुए कहा कि बख्तियार खिलजी एक आक्रांता है और उसने भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को रौंदा है। यह भारत के लिए एक अभिशाप है।

बख्तियार के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम होना बिहार के लोगों का अपमान है।उन्होंने कहा कि बख्तियार पुर रेलवे स्टेशन का नाम भगवान बुद्ध, सम्राट चंदगुप्त मौर्य या किसी अन्य महापुरुष के नाम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रेलवे स्टेशन पर दुनिया भर से पर्यटन और बौद्ध भिक्षु आते हैं। इसलिए इसका नाम बदल दिया जाना चाहिए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button