State

दिल्ली से देवघर आज जुड़ेगा हवाई मार्ग से, भाजपा सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी लेकर जाएंगे विमान

नई दिल्ली । झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैजनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया था। आज (शनिवार) राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएंगे। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी।

इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1ः00 बजे रवाना होगी और 2ः45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी।हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। सावन में यहां लाखों शिवभक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button