State

दिल्ली शराब घोटाला: विजय नायर को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार विजय नायर को पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

विजय नायर को सीबीआई ने आज कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई ने नायर की सात दिनों की हिरासत की मांग की थी। सीबीआई ने कहा कि विजय नायर जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने कोर्ट को व्हाट्स ऐप चैट भी दिखाए।

सीबीआई ने कहा कि नायर ने अपने फोन को फार्मेट कर दिया था ताकि डाटा रिकवर नहीं किया जा सके। सीबीआई ने कहा कि नायर सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करता था, जिससे डाटा रिकवर करना कठिन है। विजय नायर मुंबई स्थित वनली मच लाउडर नामक कंपनी का पूर्व सीईओ है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button