State

ट्रेडमिल से उतरते ही आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

इंदौर । जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामना आया है। यहां एक होटल मालिक की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे जिम जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं जिम में हार्ट अटैक आने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना स्कीम नंबर 78 के गोल्ड्स जिम की है, जहां होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुवंशी रोज की तरह जिम पहुंचे थे। ट्रेडमिल पर वॉक करने के बाद उन्हें पसीना आया। उन्होंने जैकेट उतारी तो चक्कर आने लगे। पास रखी एक टेबल का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन नीचे गिर गए। जिम में कसरत कर रहे कुछ युवक उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रदीप प्रतिदिन दो घंटे जिम में वॉक करते थे। करीबियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की शादी होने वाली थी। रघुवंशी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलश विजयवर्गीय के करीबियों में से एक थे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button