Crime

मकान के अंदर फेंका मिला नवजात का शव

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक आटा चक्की के पास गुरुवार एक मंजिला मकान के टीन शेड पर नवजात का शव मिला। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ में किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

भगवानपुर इलाके में रहने वाले रामआसर ने टीन शेड से एक मंजिला मकान की छत बनाई है। गुरुवार की दोपहर के वक्त आसपास के लोगों ने टीन शेड पर करीब आठ माह के नवजात बच्चे का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवजात का शव मिलने को लेकर तरह तरह की चचार्एं हो रही हैं। माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को जन्म देने के बाद फेंक दिया है। इस मामले में लंका पुलिस पूरी तरह से अंजान बनी थी हालांकि बाद में पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची जांच पड़ताल की।

Related Articles

Back to top button