Politics

दारा सिंह भाजपा में फिर हुये शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) से किनारा कर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।पार्टी के प्रदेश दफ्तर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने श्री चौहान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। इससे पहले श्री चौहान ने विधानभवन पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। वह शनिवार को अपना इस्तीफा ई मेल के जरिये विधानसभा को भेज चुके थे जिसकी तस्कीद खुद प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने की थी।(वार्ता)

https://www.facebook.com/BJP4UP/videos/641963541215852

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button