Politics

कांग्रेस आज देश के लिए समस्या और कांग्रेस की समस्या राहुल : शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि श्री गांधी आज मुंह पर ताला लगाने की ‘नौटंकी’ कर रहे हैं, कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है एवं कांग्रेस की समस्या श्री गांधी हैं।श्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के लोग आज मुंह पर ताला लगा के बैठे हैं।

श्री गांधी ने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब वे अपने मुंह से मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को किसने हक दिया, पिछड़ा वर्ग का अपमान करने का। क्या पिछड़े वर्ग का होना पाप है। वे अपने आप को राजा-महाराजा से कम नहीं समझते।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंह पर ताला उस समय लगाना था जब उन्होंने न्यायपालिका का अपमान किया। वे क्या क्या बोलते हैं, सुन कर आश्चर्य होता है।

मुख्यमंत्री ने श्री गांधी के संदर्भ में कहा कि स्वयं को दुर्भाग्य से सांसद बता कर उन्होंने संसद का अपमान किया। लोकसभा सदस्य रहते हुए संसद में कुछ कह कर जिस तरह से आंख मारी, क्या वो सांसद की गरिमा थी। वे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक बनाया। मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइल और सेना का अपमान किया, और तो और अध्यादेश फाड़ कर अपने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी अपमान किया। उस समय मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया।

श्री चौहान ने कहा कि आज वे (श्री गांधी) ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हैं। सही बात ये है कि कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button