नयी दिल्ली : कांग्रेस ने कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज एक बार फिर निशाना साधा और उनसे तथा उनके मंत्रिमंडल के दो सदस्यों मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस नेता अजय माकन ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के आरोप पत्र में अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है और कहा गया है कि इसमें कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है।उनका कहना था कि एक अदालत ने गुरुवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की अनुमति दी है।(वार्ता)
दिल्ली शराब घोटाले में कम से कम 100 करोड़ की घूस ली गई है।
घूस के पैसों का इस्तेमाल केजरीवाल ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए किया।
केजरीवाल को कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वह CM पद पर बने रहें।
: @ajaymaken जी pic.twitter.com/cFJmko7KNx
— Congress (@INCIndia) February 4, 2023
पहली बार केजरीवाल सरकार लोकपाल के नाम पर बनी थी, मगर अब लोकपाल कहां है?
यह पूछना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है- केजरीवाल के ऊपर, उनके मंत्रिमंडल के ऊपर लग रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कौन करेगा?
– @ajaymaken जी pic.twitter.com/lCmfhNoEB6
— Congress (@INCIndia) February 4, 2023



