State

कोयला घोटालाः ईडी ने अभिषेक से की आठ घंटे तक पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले में कथित धनशोधन के आरोप को लेकर यहां अपने कार्यालय में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।ईडी ने श्री बनर्जी को दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब किया था। वह सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और शाम सात बजे के बाद बाहर निकले।

श्री बनर्जी गत वर्ष सितंबर में भी ईडी अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए थे और उस समय भी कथित धन शोधन मामले में उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।ईडी ने विस्तृत जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर नवंबर, 2020 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें ईस्टर्न कोलफील्ड खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी का आरोप है।न्यूज़ सोर्स वार्ता

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button