
सीएम योगी ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर हैं गोरक्षपीठाधीश्वर
अगरतला । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार सुबह सीएम योगी अगरतला के धालेश्वर स्थित महायोगी श्री श्री गोरक्षनाथ मंदिर गए। यहां उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन कर सुखी-स्वस्थ जीवन की कामना की। सीएम योगी ने यहां जलाभिषेक भी किया।
बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर ने मंगलवार को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवारों के पक्ष में विजय संकल्प रैली में हिस्सा लिया था। वहीं बुधवार को भी योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में तीन चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
अगले वर्ष रामलला के दर्शन करने आइए,उत्तर प्रदेश आपके स्वागत को तैयार रहेगाः सीएम योगी
कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेसः सीएम योगी
ऊँ नमो भगवते गोरक्षनाथाय
अगरतला के धालेश्वर स्थित महायोगी श्री श्री गोरक्षनाथ मंदिर में आज शिव अवतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/ZRq5jGPTlL
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) February 8, 2023



