Varanasi

नमो घाट पर सीएम योगी और उप राष्ट्रपति ने बजाया डमरू

वाराणसी : काशी में देव दीपावली के पर्व पर नमो घाट का उद्घाटन करने के उपरांत देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों से मुलाकात की। इसी दौरान डमरू दल के युवाओं से भी उन्होंने मुलाकात कर उनकी हौसलाफजाई की। वहीं स्वयं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डमरू बजाकर देव दीपावली महोत्सव के उल्लास में शामिल हुए। बता दें कि डमरू को देवाधिदेव महादेव का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button