NationalState

शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थकों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग,लगाया गया कर्फ्यू

खालिस्तानी विरोधी जुलूस निकालने पर दूसरे गुट के आपत्ति जताने पर बढ़ा हंगामा .पुलिस के शांति बनाये रखने की अपील के बाद फिलहाल हालात नियंत्रण में .

पटियाला । पंजाब के पटियाला शहर में आर्य समाज चौक पर शुक्रवार को शिव सैनिकों और खालिस्तानी समर्थकों के बीच उस समय झड़प हो गई। पुलिस बल के जुलूस रुकवाने की कोशिश करने पर हंगामा और भी ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। इसमें एक हिन्दू नेता और त्रिपुरी थाने के एसएचओ करमवीर सिंह घायल हो गए।

शिवसेना ने पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च निकालने की घोषणा की थी लेकिन साथ ही खालिस्तान समर्थक समूहों ने भी इसका विरोध करने की बात कही थी। उसके बाद भी पुलिस का इसे लेकर अलर्ट ना रहना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यही वजह है कि आज जब शिवसैनिकों ने खालिस्तान विरोधी जुलूस निकाला तो मौके पर पहुंचे खालिस्तानी समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला हाथ से निकलता चला गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी तेज हो गई। हंगामा करने वालों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया तो पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक हिन्दू नेता और त्रिपुरी थाने के एसएचओ करमवीर सिंह घायल हो गए। मीडिया में एसएचओ करमवीर सिंह का हाथ काटने की चल रही खबरों का पुलिस के सीनियर अधिकारी ने खंडन करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।(हि.स)

पटियाला के तनाव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट- शांति बनाए रखें

पटियाला में शिव सैनिकों की तरफ से खालिस्तान विरोधी जुलूस निकालने को लेकर हुए हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि वे बारीकी से पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, पटियाला में दो गुटों के बीच हुआ विवाद बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पूरे मामले पर डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से विस्तार से बात की है। हम हालात पर बारीकी के साथ नजर बनाए हुए हैं। किसी को भी प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पंजाब की शांति और एकता सबसे ऊपर है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च निकालने की घोषणा की थी लेकिन साथ ही खालिस्तान समर्थक समूहों ने भी इसका विरोध करने की बात कही थी। उसके बाद भी पुलिस का इसे लेकर अलर्ट ना रहना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यही वजह है कि आज जब शिवसैनिकों ने खालिस्तान विरोधी जुलूस निकाला तो मौके पर पहुंचे खालिस्तानी समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला हाथ से निकलता चला गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी तेज हो गई। हंगामा करने वालों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया तो पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक हिन्दू नेता और त्रिपुरी थाने के एसएचओ करमवीर सिंह घायल हो गए।

पटियाला में विवाद के बाद शहर में लगाया गया कर्फ्यू

पटियाला में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन की तरफ से यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। तनाव के बीच एक बार फिर शिवसेना नेता हरीश सिंगला के बेटे और मंदिर प्रबंधन के बीच झड़प हुई है, जिसमें हरीश सिंगला के बेटे की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी के मुताबिक आज शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं के अतिरिक्त किसी को भी बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए साहनी ने 30 अप्रैल को शांति समिति की बैठक भी बुलाई है। साथ ही उन्होंने इस विवाद में घायल हुए दो पुलिसकर्मियों समेत चारों लोगों का अस्पताल जाकर हाल भी जाना।

शिवसेना और सिख संगठनों के बीच शुक्रवार की सुबह झड़प होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हवा में फायरिंग कर दी। इसी बीच काली माता मंदिर में एक बार फिर से विवाद होने की खबर भी सामने आई है। शिवसेना नेता हरीश सिंगला के बेटे और मंदिर प्रबंधन के बीच झड़प हुई है, जिसमें हरीश सिंगला के बेटे की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। यह वही मंदिर है, जहां से आज सुबह जुलूस की शुरुआत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में है। पुलिस की इजाजत के बिना जुलूस निकालने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हरीश सिंगला को शिवसेना से निष्कासित कर दिया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button