State

मुख्यमंत्री एक बार फिर करेंगे शादी, ये होंगी उनकी दुल्हनियां

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि भगवंत मान का छह साल पहले तलाक हो गया था।भगवंत मान शादी की शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में उनके चंडीगढ़ आवास पर गुरुवार (7 जुलाई) को होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर ने भी उनके साथ चुनाव प्रचार किया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी की वो अपना घर बसाएं। भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी, जिनको मुख्यमंत्री की मां और बहन ने खुद चुनी है।भगवंत मान की शादी उनके घर में एक छोटे से प्राइवेट समारोह में होगी और समारोह में सिर्फ परिवार वाले शामिल होंगे। शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे।

भगवंत मान साल 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे और तब उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर ने भी उनके साथ चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद साल 2019 के चुनाव में भी भगवंत मान ने संगरूर से जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपने सीएम उम्मीदवार बनाया और उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल की। इसके बाद भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के रूप में शपथ ली।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button