State

मोतिहारी कस्टम विभाग के दो कांस्टेबल को सीबीआई ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

मोतिहारी ।सुगौली के एक गुटखा व्यवसायी से रिश्वत मांगने के बाद सीबीआई की टीम ने आज मोतिहारी कस्टम के दो कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यवसायी के पकड़े गये माल को छोड़ने के एवज मे दोनो कांस्टेबल ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।जिसकी शिकायत व्यवसायी ने सीबीआई से की थी।

शिकायत के बाद पटना से मोतिहारी पहुंची सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर शहर के एक रेस्टोरेंट से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि मोतिहारी कस्टम के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है।लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो कांस्टेबल जिसमे एक नाम लालबाबू भगत व दुसरे का नाम संजय कुमार मिश्रा है।जिसे गिरफ्तार कर सीबीआई की टीम पटना रवाना हो चुकी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button