State

उत्तराखंड : धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग पर ब्रह्मखाल में कार खाई में गिरी, 5 की मौत

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार छह में से पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बचाव और राहत कार्य में टीमें लगी हुई हैं।

आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार आज साढ़े 12 बजे के करीब यूके नंबर एक कार उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर तकरीबन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हालांकि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। रेस्क्यू टीम मौके पर है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button