State

कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

श्रीगंगानगर । राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक कार गंग नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति का शव रात को ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों के शव रविवार सुबह निकाले गए।

साधुवाली में गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद रात 10-11 बजे सभी अपने घर जाने लगे। इसी दौरान कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार गंग नहर में गिर गई। कार में (28 साल) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, संजय (29 साल) पुत्र पूर्ण राम जाति बिश्नोई निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू (30 साल) बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) सवार थे। चीखने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने संजय को निकाला। आननफानन में संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं कार सवार अजमेर और रविंद्र उर्फ रोडू नहर में ही बह गए। सिविल डिफेंस टीम स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च करवाई गई। रविवार सुबह दोनों व्यक्तियों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। कार भी निकाली गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button