State

भुज के हरामी नाला क्षेत्र से चार मछुआरे को बीएसएफ ने दबोचा

नई दिल्ली । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा आज सुबह तड़के ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने 10 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है। इसके साथ ही हरामी नाला के क्षैतिज चैनल से चार पाकिस्तानी मछुआरे को दबोचा है।

दिल्ली बीएसएफ मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी मछुआरे को घेरने और पकड़ने के लिए तलाशी दल ने पीछा किया और काफी दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें दबोचा गया। जब्त की गई नौकाओं की गहन तलाशी ली गई और नौकाओं से मछली, मछली पकड़ने के जाल और अन्य उपकरण के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल इलाके की सघन तलाशी अभी भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 27 मई को भी बीएसएफ ने हरामी नाला क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान बीएस(हि.स.)एफ भुज के गश्ती दल ने पांच पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया था साथ ही एक पाकिस्तानी मछुआरे को दबोचा था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button