Crime

बलिया में महिला की हत्या कर फेंका शव, भारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसपी

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के महिला पॉलिटेक्निक परिखरा कैंपस के बगल स्थित हास्टल कैंपस में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार हास्टल कैंपस में रविवार की सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना पालिटेक्निक के गार्ड ने अपने डायरेक्टर को दिया। डायरेक्टर की सूचना पर एसपी डॉ. विपिन ताडा व एएसपी संजय कुमार के साथ ही सीओ सिटी, शहर कोतवाल व बांसडीह रोड की पुलिस मौके पर पहुंंच गयी। महिला की उम्र लगभग चालीस साल बताई गई है। महिला केसाथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस हर पहलुओं पर जांंच-पड़ताल में जुटी है। मौके पर इलाकाई लोगों की भारी भीड़ जुटी थी, फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button