State

कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटी, एक परिवार के आठ लोग लापता

नाव पलटने से दस लोग पानी में गिरे, दो बचकर बाहर निकले.पंचखेरो डैम में डूबे लोगों को निकालने का चलाया जा रहा अभियान

कोडरमा । मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित पंचखेरो डैम में 10 लोगों के डूबने की खबर है। इसमें दो लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकल आ आए है। अन्य लोगों को पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया कि रविवार को खेतो गांव से एक परिवार के नौ लोग पचखेरो डैम घूमने आए थे। सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौका विहार करने लगे। तभी अचानक नाव पलट गयी और सभी लोग डूबने लगे। बताया गया कि नाविक तैर कर बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया। एक ही परिवार के आठ लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

बताया गया कि परिवार का एक सदस्य प्रदीप सिंह किसी तरह पानी से बाहर निकल आए। पानी में डूबे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। डूबे लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button