Politics

देवबंद में भाजपा की जीत को अदालत में चुनौती

देवबंद : उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न नगर निकाय चुनाव में सहारनपुर के देवबंद में चेयरमैन पद पर हुई भाजपा की जीत को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी रही जहीर फातिमा ने अदालत में चुनौती दी है।

जिला न्यायालय में याचिका दायर कर मतगणना में धांधली कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना की मांग की गई। अदालत ने इस संबंध में राज्यमंत्री बृजेश सिंह, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष, डीएम व एसडीएम समेत 27 को एक सप्ताह के अंदर नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button