Politics

भाजपा के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने दक्षिणी एवं उत्तरी विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क

वाराणसी : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी ने दक्षिणी एवम उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और जनता से आशीर्वाद स्वरूप भाजपा के पक्ष में वोट मांगा।

जनसंपर्क के दौरान शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने भी जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी-योगी सरकार ने गरीब जरूरतमंद जनता के जीवन में व्यापक बदलाव किया।आज भाजपा सरकार में सभी योजनाओ का लाभ सभी को एक समान रूप से मिल रहा है। विकास के कार्य अनवरत रूप से चलता रहे इसके लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ उसमें तीसरा इंजन भी जुड़ जाए और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए हमें नगर निकाय चुनाव जीतना होगा जिसके लिए आप जनता जनार्दन का आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है।

जनसंपर्क कार्यक्रम में वार्ड संख्या 25 दुर्गाकुंड नवाबगंज वार्ड प्रत्याशी अक्षेवर सिंह “बंटी”,वार्ड संख्या 82 लक्सा सूर्यकुंड वार्ड प्रत्याशी अनंत राज गुप्ता, वार्ड संख्या 83 पियरी कला वार्ड के वार्ड प्रत्याशी श्री राजीव सिंह,वार्ड संख्या 58 खजुरी वार्ड में वार्ड प्रत्याशी श्री मदन मोहन दुबे,वार्ड संख्या 36 चौकाघाट वार्ड वार्ड प्रत्याशी श्री विशाल मौर्या संग घर-घर दस्तक दी और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button