Politics

10 फरवरी को जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

11-12-13-14 फरवरी को विधानसभा स्तर पर एनजीओ प्रमुख का होगा सम्मान.12 से 21 फरवरी के बीच स्वयं सहायता समूह से किया जाएगा सम्पर्क.शक्ति वंदन अभियान के तहत 22 फरवरी को पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित.

  • शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना: दिलीप पटेल

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी 10 फरवरी को जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें महिला एनजीओ के प्रमुख, शिक्षा स्वास्थ्य सहकारी समितियां, कृषि, लीगल, पर्यावरण, स्किल, के क्षेत्र में काम करनेवाले प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त बातें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित शक्ति वंदन अभियान की जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना चलाई है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना से भी प्रदेश की महिलाओं को मदद मिलेगी।

श्री पटेल ने कहा कि इसी क्रम में 10 फरवरी को आयोजित जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम में एनजीओ के प्रमुख, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव और जिले के सभी प्रतिनिधि एवं जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 11, 12, 13 और 14 फरवरी को विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम सीआरपीबी (सामुदायिक रिसोर्स पर्सन ग्रामीण संगठन) में एनजीओ प्रमुख सम्मान समारोह होगा। यहां प्रतिभागियों को एक शक्ति वंदन किट प्रदान की जाएगी।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं वहां पर एमएलसी से मिलकर कार्यक्रम निर्धारित होंगे। स्वयं सहायता समूह से संपर्क 12 से 21 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इसमें मंडल के समस्त स्वयं सहायता समूह की बहनों से व्यक्तिगत संपर्क करना है। जिला, मंडल अभियान टोली की सूची बनाकर पत्र के साथ संपर्क करते हुए केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा करना है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत 22 फरवरी को मंडल स्तर पर एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से होने वाले लाइव प्रसारण को सुना जाएगा। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 25 एवं 26 फरवरी को प्रत्येक जिले में एनजीओ प्रमुखों का एक सम्मेलन किया जाएगा।कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मोर्या, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनिता सिंह, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दूबे, नवरतन राठी सहित जिले,मंडल, की महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों के साथ ही विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button