Breaking News

भाजपा को 350 सीटें किसान, नौजवान, माताओं और बहनों के दम पर मिलेंगी

भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवरिया नगर मण्डल और बैतालपुर मण्डल के त्रिदेवों( बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी,बूथ महामंत्री )का सम्मेलन का आयोजन किया गया।देवरिया नगर मण्डल का कसया रोड़ स्थित सेंट जेवियर्स कालेज के परिसर में और बैतालपुर मण्डल के त्रिदेवों का सम्मेलन औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुआ। देवरिया नगर मण्डल के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाएं,अगर त्रिदेव अपने अपने बूथ को जीत गये तो भाजपा चुनाव जीत गयी। पार्टी का मंत्र है- बूथ जीता, चुनाव जीता। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 350 सीटें किसान, नौजवान, माताओं और बहनों के दम पर मिलेंगी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक ऐसा मुद्दा है, जो सीधे तौर पर हमारी माताओ-बहनों से जुड़ा है।भाजपा की सरकार ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन किये।भाजपा की सरकार में गुंडे,माफियाओं पर नकेल डाला गया,किसान सम्पन्न हुये।

इस दौरान शलभ मणि त्रिपाठी, संजय पाण्डेय,छठठे लाल निगम,हरिचरन कुशवाहा,शैलेन्द्र सिंह आजाद,प्रमोद शाही,प्रेम अग्रवाल,अम्बिकेश पाण्डेय,दिनेश तिवारी,सुनील सिंह,दिनेश गुप्ता,रामदास मिश्रा,संजू सोनी,रमेश वर्मा,वीरेंद्र सिंह,मिनती सिंह,प्रेमशीला तिवारी,गरिमा तिवारी,अनामिका सिंह,रवि पाल, राजू गोंड़,अनिल गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,शांति स्वरूप दूबे आदि रहे। वही भाजपा औरा चौरी कार्यालय पर बैतालपुर मण्डल के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि संगठन की नीतियों के कारण भाजपा ने बूथ पर त्रिदेव के साथ-साथ पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा है।अब इस महासमर की बेला में त्रिदेव लोग अपने पन्ना प्रमुखों से बराबर संपर्क में रहे,रोजाना कम से कम दो घण्टा उनके साथ लोगो से सम्पर्क करें और भाजपा की उपलब्धियों को बता,कमल के बटन को मतदान के दिन दबाने का आग्रह करें।

इस दौरान शलभ मणि त्रिपाठी, अंतर्यामी सिंह, हरिचरन कुशवाहा,शैलेन्द्र सिंह आजाद,जितेंन्द्र सिंह,संजय राव,गिरिजेश मणि, दयाशंकर मणि, राजेश निषाद,बच्चा सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,शुभम मणि,निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान,राधिका पासवान,प्रमोद शाही,अनिल मणि, आदित्य पाण्डेय,सीमा जायसवाल,जयहिंद पासवान,विनोद कुशवाहा,नीलरतन जायसवाल,विजय सिंह आदि रहे। भाजपा द्वारा आयोजित देवरिया नगर और बैतालपुर मण्डल के त्रिदेव सम्मेलन में विभिन्न लोगो ने भाजपा की सदस्यता लिया।सपा की प्रेमशीला तिवारी,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, जनसत्ता दल (राजा भईया) के जिला सचिव बलवंत मणि त्रिपाठी, लियाकत अली समेत विभिन्न दलों के 10 लोगो ने भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुये सदस्यता ग्रहण किया।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button