Politics

मतदाताओं के ध्रुुवीकरण के लिए भाजपा यूसीसी को लागू करने की कर रही बात : पी. चिदंबरम

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करने के एक दिन बाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी के कारण आज देश बंटा हुआ है। सरकार अपनी असफलताओं को छिपानेे और मतदाताओं के लिए ध्रुवीकरण करने के लिए यूसीसी को लागू कर रही है।

प्रधान मंत्री मोदी पर हमला करते हुए पूर्व गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करते हुए एक राष्ट्र को एक परिवार के बराबर बताया है। हालांकि अमूर्त अर्थ में उनकी तुलना सच लग सकती है, लेकिन वास्तविकता यह है बहुत अलग है।उन्होंने कहा कि परिवार खून के रिश्तों से एक सूत्र में बंधा होता है। एक राष्ट्र को एक संविधान द्वारा एक साथ लाया जाता है, जो एक राजनीतिक-कानूनी दस्तावेज है। यहां तक कि एक परिवार में भी विविधता होती है। भारत के संविधान ने भारत के लोगों के बीच विविधता और बहुलता को मान्यता दी है। यूसीसी एक आकांक्षा है। इसे थोपा नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम ऐसा दिखावा कर रहे हैं कि यूसीसी एक साधारण प्रक्रिया है, उन्हें पिछले विधि आयोग की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, जिसमें बताया गया था कि इस समय यह संभव नहीं है। चिदंबरम ने बताया, भाजपा की कथनी और करनी के कारण आज देश विभाजित है। लोगों पर थोपा गया यूसीसी विभाजन को और बढ़ाएगा।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button