State

नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद भाजपा ने घेरा पुलिस स्टेशन

हैदराबाद । नगर के जुबली हिल्स पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एआईएमआईएम के बड़े नेताओं के बच्चे शामिल होने की खबर फैलने के बाद शाम को आक्रोशित लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना का घेराव किया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए भाजपा के तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

जुबली हिल्स में दर्ज पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 28 मई की 28 के दोपहर बाद पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होकर वापस आ रही थी। आरोप है कि तभी लड़की को उसके आठ साथी इनोवा कार से शहर के दूर एकांत में ले गए और कार सवार पांच युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की को एक पब के निकट छोड़कर भाग गए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि इन दुष्कर्मियों में एआईएमआईएम के विधायकों के परिवार के बच्चे शामिल हैं।

शुक्रवार को इस घटना को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लिया है और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को पुलिस स्टेशन को घेराव किया है। इस मौके पर भाजपा के विधायक रघुनंदन राव ने आरोप लगाया कि एफआईआरदर्ज होने के 48 घंटे बाद भी अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एआईएमआईएम के बड़े नेताओं के बच्चों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने से पीछे हट रही है।

ताजा समाचार मिलने तक पुलिस स्टेशन के आसपास तनाव व्याप्त था। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी टिप्पणी करने से बच रहे है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में जांच चल रही है। सभी आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने दो कारों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने प्रदर्शकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए तीन सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में एआईएमआईएम के बड़े नेताओं और एक स्थानीय अखबार के संपादक के परिवार के बच्चे शामिल हैं। इस मामले में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री से आरोपित बच्चों के अभिभावक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button