State

किसानों के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे भाजपा के नेता

नई दिल्ली । किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता पिछले 40 दिन से मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली के किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान पालम 360 खाप महापंचायत गांव के किसान भी शरीक होंगे। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सेहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री न ही बात करने को तैयार हुए और न ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी किसानों से मिलने आया। किसानों का धैर्य अब टूट चुका है। इसलिए रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधित उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button