Astrology & Religion

जरेरा में पं अशोक महाराज से हो रहा भागवत कथा का वाचन

क्षीरसागर परिवार की यजमानी श्रीमद् भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

बालाघाट । जिला मुख्यालय के समीप ग्राम जरेरा में क्षीरसागर परिवार की यजमानी में ग्रामीण जनों के विशेष सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का वाचन व्यासपीठ से पं अशोक महाराज, रीवा के मुखारबिंद से हो रहा हैं। साथ ही कथासार का पुरोहित चितरंजन विक्की तिवारी ने अलौकिक संचालन किया। पुण्य अवसर 18 मार्च से 25 मार्च दोपहर 2 से और रात्रि 8 से 10 बजे तक श्रद्धालु भक्त गण भागवत महापुराण का श्रवण कर, पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आगे पावन क्षण में यजमान ग्रामवासियों और क्षीरसागर परिजनों ने राधा-रानी के भक्तों से भागवत कथा में गरिमामयी उपस्थित का अनुनय किया हैं।

असत्य भीतर से कमजोर कर देता हैरू अशोक महाराज:-
व्यासपीठ से पं अशोक महाराज ने श्री हरि भगवद स्मरण में कहा कि अगर जिह्वा में सत्य है, चेहरे में प्रसन्नता है और हृदय में पवित्रता है तो यह निश्चित ही एक सुखद मानव जीवन का शुभ संकेत है। ये पक्की बात है कि असत्य इंसान को भीतर से कमजोर कर देता है और जो लोग बात करते हैं, उनका आत्मबल बहुत ही कमजोर होता है। देखा गया है कि जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहता है। जीवन में वही सबसे ज्यादा असत्य बात करता है। यथेष्ठ, सच्चिदानंद के स्वरूप सत्य, चित्त और आनन्द का भजन, चिन्तन, मनन और अनुपालन कर परिक्षित की भांति जगत कल्याण में जीवन समर्पित करने से ही भगवान भागवत का महापूजन सार्थक होगा। पावन बेला में बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी भगवन कृष्ण की लीला का रसापान कर रहें हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button