Politics

प्रधानमंत्री की बैठक से पहले नड्डा ने ली भाजपा नेताओं की बैठक…

बैठक के लिए मुद्दों पर चर्चा कर बनाई रणनीति

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ बैठक पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ बैठक में उठने वाले मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।

भाजपा मुख्यालय पर दिन में 11 बजे से हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रवींदर रैना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी प्रमुख रूप से इस बैठक में उपस्थित रहे।

उधर, जब भाजपा मुख्यालय पर जम्मू-कश्मीर के पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर रहे थे, तब गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, तीन बजे की बैठक से पहले अमित शाह, मनोज सिन्हा की प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम मंत्रणा हो रही है। तीन बजे की बैठक में महबूबा मुफ्ती, फारूख अब्दुल्ला आदि नेता हिस्सा लेने वाले हैं। इस बैठक में परिसीमन, घाटी में राजनीतिक प्रक्रिया को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button