Astrology & Religion

अयोध्या : पहले ही दिन आया 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा

दिल खोलकर दान कर रहे रामभक्त

अयोध्या । अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और भगवान राम अपने बाल स्वरूप में मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए जा चुके हैं। लोग कतार में रामलला के दर्शन करने लगे और तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी है। लोग बहुत आराम से जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मंदिर के अंदर जा रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि राम भक्त सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं कर रहे हैं, दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। दान देने में राम भक्तों ने सबको पीछे छोड़ दिया है। रामभक्तों ने पहले दिन राम मंदिर में दिल खोलकर दान किया है इतना कि पहले ही दिन रामलला करोड़पति बन गए। मंदिर की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक पहले दिन राम भक्तों ने मंदिर में 3 करोड़ 17 लाख रुपये के दान किए। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा के मुताबिक दान के लिए मंदिर में दस काउंटर खोले गए हैं जहां भक्त ऑनलाइन दान कर सकते हैं। पहले ही दिन रामभक्तों ने तीन करोड़ से ज्यादा का दान ऑनलाइन मोड में किया है।(वीएनएस)

श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री की अपील, संयम बरतें, सहयोग करें, सबको दर्शन देंगे रामलला

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

झूठ की सुनामी थी, ईश्वर की कृपा, साथियों की मदद ने बचाया: अदाणी

Related Articles

Back to top button